लोकसभा का चुनाव आ चुका है और राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने लोकसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा रही है इसी क्रम में कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की है जिसमें लोकसभा के 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया है आपको बता दे की कांग्रेस ने लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसमें विशाखापत्तनम से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी अनाकापल्ले से वेगी वेंकटेश एलुरु से लावण्या कावुरी नरसरावपेट से गार्नेपुडी सुधाकर नेल्लोर से कोप्पिला राजू और तिरुपति निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. चिंता मोहन को मैदान में उतारा है। लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरकर अपने-अपने समर्थकों को साधने में जुड़ गए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
