रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र के मीटिंग हाल में प्रथम चरण के अंतर्गत होने वाले जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के नोडल नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनगणना प्रशिक्षण का श्री गणेश किया। प्रशिक्षण मे इस बार ऐप द्वारा जनगणना किए जाने को लेकर ट्रेनिंग दिया गया, जिसमें घरों की जनगणना घरों की सूचीबध जनगणना करने के लिए विभिन्न आधुनिक तरीकों सहित अन्य तरीके भी बताए गए।

नोडल अमित कुमार ने बताया कि 2011मे हुई जनगणना और अब शुरू हुई जनगणना में बहुत सारे परिवर्तन हुए हैं जो कि इस बार की जनगणना टेक्निकल रूप से की जा रही है जिसमें डिजिटल ऐप के द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणक को आज प्रशिक्षण के प्रथम दिन जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान भारत की जनगणना 2027 के तहत दुद्धी नगर के लिए जांच अधिकारी नोडल अमित कुमार सरोज बनाए गए हैं जिनके द्वारा आज सभी प्रशिक्षुओं को जनगणना करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसका आज सोमवार को पहले दिन की प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
