AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र- तेज रफ्तार का खतरनाक रूप एक बार फिर सामने आया, जहां हाथीनाला थाना क्षेत्र में हाथीनाला से रेणुकूट जाने वाले मार्ग पर जंगल के बीच एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से आर्टिका कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा हाथीनाला थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर हाथीनाला-मुर्धवा मोड़ के बीच हुआ।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जाम हटाने और यातायात बहाल कराने का काम शुरू किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 14, 2026दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
