AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार पिपरहवा निवासी संदीप यादव (16 वर्ष) मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह पहले से लटके हुए 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए तेलगुडवा–कोन मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। मामला कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव का बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
