सोनभद्र।रवि सिंह-बभनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसा बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास हुआ, जहां बलिया जिले के सिकंदरपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा भिड़ी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने रुचि सिंह (33 वर्ष), पत्नी पवन सिंह, को मृत घोषित कर दिया। हादसे में यतेंद्र सिंह, मालती सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह और चार वर्षीय रिमझिम घायल हो गए। इनमें यतेंद्र सिंह और पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सावधानी और सड़क सुरक्षा की अहमियत को उजागर कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
