सोनभद्र: चोपन नगर पंचायत में सड़क घोटाले पर बवाल, एडीएम ने ईओ को नोटिस थमाया, एसडीएम ओबरा की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय जांच शुरू

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- चोपन नगर पंचायत
  • वार्ड नंबर 10 मल्लाही टोला आश्रम रोड पर अच्छी हालत
  • की आरसीसी सड़क तोड़कर दोबारा टेंडर निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
  • आरोप है कि नगर पंचायत
Share

सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-

चोपन नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 मल्लाही टोला आश्रम रोड पर अच्छी हालत की आरसीसी सड़क तोड़कर दोबारा टेंडर निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और सरकारी धन की बर्बादी की ।

Advertisement

भाजपा नेता व पूर्व सभासद महेंद्र केसरी ने इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल का तर्क था कि सड़क मकानों से ऊंची हो गई थी, लेकिन मौके पर जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। मामला सामने आने के बाद एडीएम वागीश शुक्ला ने ईओ को नोटिस जारी करते हुए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें