नाबालिका से दुष्कर्म का 25 हज़ार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD,गिरीश तिवारी)- जनपद की रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले 25 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा।
  • गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
  • पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।गौरतलब है कि 29 अगस्त
  • को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में नाबालिका के साथ
Share

सोनभद्र (AKD,गिरीश तिवारी)- जनपद की रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले 25 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।गौरतलब है कि 29 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में नाबालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारकुण्डी इको प्वाइंट के पास दबिश दी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अनुप पटेल घायल हो गया।फिलहाल घायल आरोपी का इलाज सीएचसी रॉबर्ट्सगंज में कराया जा रहा है। आरोपी पर पहले ही 25 हज़ार का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें