करंट की चपेट में आने से दो की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत
  • नगर पालिका के बढ़ौली महाल में आज शाम खेलते समय एक बच्चा कूलर में आये बिजली के करेन्ट की चपेट मे आ गया जिसे बचाने गयी उसकी बड़ी मां को भी करेन्ट अपनी चपेट में…
  • इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पास के एक निजी अस्पताल में दोनो घायलो को ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत
  • घोषित
Share

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के बढ़ौली महाल में आज शाम खेलते समय एक बच्चा कूलर में आये बिजली के करेन्ट की चपेट मे आ गया जिसे बचाने गयी उसकी बड़ी मां को भी करेन्ट अपनी चपेट में लिया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पास के एक निजी अस्पताल में दोनो घायलो को ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 06 बढ़ौली महाल निवासी आनन्द चौबे का चार वर्षीय पुत्र बाबू खेलते-खेलते घर के बाहर लगे कूलर के सम्पर्क में आ गया जिसमें बिजली का करेन्ट प्रवाहित हो रहा था ,जिसे बचाने के लिए उसकी बड़ी मां नीतू चौबे पत्नी राजू चौबे 40 वर्ष ने बच्चे को पकड़ा तो वह भी बिजली करेन्ट की चपेट में आ गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन दोनो घायलो को आनन-फानन में पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही पूरे महाल में कोहराम मच गया। जिसे जैसे ही जानाकरी हुई वह निजी हास्पिटल पहुंचने लगे और देखते ही देखते लोगो की भीड़ हास्पिटल के बाहर जुट गयी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें