
संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष जनपद सोनभद्र में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से सम्मन तामील, गैर-जमानती वारंट (NBW), वारंट निष्पादन तथा मा० न्यायालय से प्राप्त आदेशों व पत्रावलियों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिन पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा
सम्मन/वारंट की समयबद्ध तामील सुनिश्चित की जाए तथा मा0 न्यायालय आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए तथा लम्बित एनबीडब्लू/वारंटों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए एवं मुकदमों की न्यायालय में पैरवी को सशक्त बनाते हुए अभियोजन अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य किया जाए तथा सभी अधिकारी न्यायालयीय पत्रों व आदेशों को प्राथमिकता देते हुए समय सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करें, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके और न्यायालयीन कार्यवाहियों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित हो
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










