पत्थर खनन क्षेत्र में फिर हुआ हादसा, दो के जान पर बनी आफत – खतरे में जिंदगी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।
  • पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के वक्त
  • धमाका इतना तेज हुआ कि वहां काम कर रहे मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Share

सोनभद्र में खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के वक्त धमाका इतना तेज हुआ कि वहां काम कर रहे मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पत्थर खदान इलाके में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, खदान में पत्थर निकालने के लिए ब्लास्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान धमाके की चपेट में आकर एक मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत ही उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्टिंग नियमों के मुताबिक की गई थी या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदानों में अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, और यही वजह है कि ऐसे हादसे बार-बार सामने आते रहते हैं। इस संबंध में खनीज विभाग के अधिकारीयों का कहना है की मामले की जांच की जा रहीं है अगर कमिया मिलेगी तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें