
दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)– दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कादल में रविवार की देर शाम कृष्णा देवी ऊर्फ रजवंती 44 वर्ष पत्नी जिन्दलाल गोंड ग्राम कादल की अचानक तबीयत खराब होने के कारण एंबुलेंस के द्वारा रात्रि लगभग 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया और अस्पताल के मेमो जरीये कोतवाली पुलिस को देर रात्रि लगभग 10:00 बजे सूचना दिया, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस भेज दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुड़ गई, ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों के द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई की कृष्णा देवी दोपहर 3:00 बजे खेत में काम करके शाम 7:00 बजे पशुओं के लिए घास लेकर घर लौटी थी जिसके कुछ घंटे के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट होने लगा, घर के परिजनों ने आसपास गांव में ही कुछ घंटे तक घरेलू इलाज कराया,लेकिन आराम नहीं मिलने पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा देर रात्रि लगभग 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां,ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
और अस्पताल के मेमो जरिए दुद्धी कोतवाली पुलिस को दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










