मतदाता सूची से नाम कटने से नाराज़ ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता--संजय सिंह सोनभद्र।
  • चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत
  • रौप के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो के सभी निवासियों का मतदाता सूची से नाम कटने से आक्रोशित
  • ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Share

संवाददाता–संजय सिंह

सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौप के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो के सभी निवासियों का मतदाता सूची से नाम कटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की राजनीति को लेकर ऐसा किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामवासी रामबली, अमित अनीता कमली परशुराम ममता सुशीला मुनिया विफनी ने बताया कि पूर्व की सूची में हम लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन नवीन सूची में बीएलओ और गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से नाम काट दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सूची में नाम नहीं दर्ज किया जाएगा तो वे पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की मांग की है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें