कानून व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, योगी सरकार पर साधा निशाना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है।
  • जिला मुख्यालय पर हुए विरोध प्रदर्शन में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दलितों पर हिंसा लगातार बढ़ रही है।
  • सपा नेताओं का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और जनता अपने आप को असुरक्षित
  • महसूस कर रही है।सोनभद्र जनपद के पशु चिकित्सालय के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय पर हुए विरोध प्रदर्शन में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दलितों पर हिंसा लगातार बढ़ रही है। सपा नेताओं का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।सोनभद्र जनपद के पशु चिकित्सालय के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं, जबकि दलितों पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement

प्रमोद यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है — महिला अपराध के 66 हज़ार से अधिक मामले सिर्फ यूपी में दर्ज हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कानून व्यवस्था को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है, प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। चोरी, मारपीट और लूट की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेखबर है। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खौफ के साये में जी रही है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है और विरोध करने पर उन पर लाठीचार्ज तक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और दलितों के सम्मान की बातें सिर्फ मंचों तक सीमित रह गई हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें