हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक ने विभागीय लापरवाही पर उठाए सवाल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव में रविवार को करंट हादसे से एक युवक की दर्दनाक मौत
  • हो गई।
  • जानकारी के मुताबिक गांव में 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत
  • हो गई।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव में रविवार को करंट हादसे से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव में 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मौके पर पहुंचे पूर्व सपा विधायक रमेश चंद दुबे ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि “कुछ दिन पहले सुकृत में भी विभागीय लापरवाही से एक महिला की जान चली गई थी, लेकिन तब भी किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई।” पूर्व विधायक ने इसे सिस्टम की नाकामी बताया और लापरवाह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।स्थानीय ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि विभाग की लगातार लापरवाही से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, और यदि समय रहते जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें