सोनभद्र में गौ तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक घायल सहित पांच गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD/ गिरीश तिवारी)-कोन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि पांच को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • मौके से 22 गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।जानकारी के मुताबिक कोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गौतस्कर गोवंशों…
  • सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो मोटरसाइकिल सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
Share

सोनभद्र (AKD/ गिरीश तिवारी)
कोन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 22 गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।जानकारी के मुताबिक कोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गौतस्कर गोवंशों को वध के लिए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

Advertisement

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो मोटरसाइकिल सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में झारखंड निवासी रफीक पुत्र महरुम के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।पुलिस ने मौके से चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय है। ये लोग सस्ते दामों में गोवंश खरीदकर झारखंड और बिहार के रास्ते बंगाल भेजते हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय गौतस्करी गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें