मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, मंत्री व डीएम ने किया निरीक्षण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट पब्लिक डेस्क सोनभद्र।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • के संभावित
  • आगमन को लेकर सोनभद्र जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।
Share

रिपोर्ट पब्लिक डेस्क

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर सोनभद्र जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। आगामी 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना के बीच गुरुवार को चोपन में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने चोपन रेलवे खेल मैदान और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय गौड़ ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र आगमन पूरे जिले के लिए गौरव की बात होगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के सम्मान और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और यातायात नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, नगर पंचायत, विद्युत, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल पर संभावित व्यवस्थाओं की रूपरेखा साझा की और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की। अगर मुख्यमंत्री का यह दौरा तय होता है, तो यह पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें