सोनभद्र में रफ्तार का तांडव ,श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 16 घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में तेज रफ्तार और नशे की लत
  • ने एक बार फिर कहर बरपाया है।
  • जुगैल थाना क्षेत्र के भीतरी गांव में जिरही मंदिर में पूजन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित
  • होकर पलट गई, जिसमें बच्चों समेत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में तेज रफ्तार और नशे की लत ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जुगैल थाना क्षेत्र के भीतरी गांव में जिरही मंदिर में पूजन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बच्चों समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण एम्बुलेंस को सूचना देने में देरी हुई। करीब एक घंटे बाद किसी तरह एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और पिकअप के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया।


सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां 13 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं।घटना की जानकारी मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने अस्पताल जाकर घायलों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें