
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले की रायपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक वाहन से 130 पेटियों में भरी 1170 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जो यह शराब बिहार सप्लाई के लिए लेकर जा रहे थे।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की देखरेख में चलाए जा रहे अवैध शराब रोकथाम अभियान के तहत की गई। रायपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन अवैध शराब लेकर बिहार की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और महुली मार्ग पर वाहन संख्या UP 64 BT 2578 को रोक लिया गया।तलाशी के दौरान वाहन से 130 पेटियों में भरी करीब 1170 लीटर देशी शराब बरामद हुई। वाहन में सवार दो युवक विपिन पासवान (19 वर्ष) और सुनील भारती (18 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब शाम सुंदर जयसवाल उर्फ भुनेश्वर प्रसाद और उनके पुत्र अमित कुमार द्वारा राबर्ट्सगंज से लोड कर बिहार भेजी जा रही थी।बरामद शराब में ब्लू लाइन, दबंग गोल्ड, रॉयल मोमेंट्स और रेड लाइन जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पैकिंग और सील देखकर स्पष्ट है कि यह शराब विभिन्न डिस्टिलरीज़ से अवैध तरीके से लाया गया था।फिलहाल पुलिस मुख्य सप्लायरों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










