खाद लदा ट्रक नहर में पलटी बड़ा हादसा टला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता ---संजय सिंह सोनभद्र : चुर्क चौकी क्षेत्र स्थित
  • सिद्धी गांव मेंआज एक बड़ा हादसा टल गया।
  • यहां खाद से लदाएक ट्रक अनियंत्रित
  • होकर नहर में पलट गया।
Share

संवाददाता —संजय सिंह

Advertisement

सोनभद्र : चुर्क चौकी क्षेत्र स्थित सिद्धी गांव में
आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां खाद से लदा
एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस
घटना में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए,
लेकिन नहर का पानी दूषित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रक सिद्धी गांव
स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति की ओर खाद
पहुंचाने जा रहा था। नहर के किनारे बनी संकरी
सड़क से गुजरते समय रॉबर्सगंज थाना क्षेत्र की
सिद्धि पुलिया के पास ट्रक का संतुलन बिंगड़ गया
और वह नहर में जा गिेरा।


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे
और चालक-खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नहर में
खाद गिरने से पानी दूषित हो गया। सूचना मिलते
ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर
लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों, जिनमें सूर्य प्रकाश, रवि मौर्या, राजकुमार
सिंह, विजेंद्र मौर्या, सुनील कुमार, बाबूथन, रणजीत
सिंह और अंशु सिंह शामिल हैं, ने बताया कि नहर
के किनारे बनी सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के
कारण खराब हो गई है। सड़क पर कई बड़े गड्धे बन
गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क को
गड्लामुक्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे
हादसों से बचा जा सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें