
मिर्जापुर (AKD/गिरीश तिवारी)-: चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया.कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे. ट्रेन के चपेट में आने से हादसा हो गया. 06 श्रद्धालुओं की प्लेटफार्म क्रॉस करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई है.सभी श्रद्धालु गोमो चोपन पैसेंजर से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे .श्रद्धालु स्टेशन से बाहर जाने के लिए प्लेटफार्म क्रॉस कर रहे थे.प्लेटफार्म क्रॉस करते वक्त हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल की चपेट में आकर श्रद्धालुओं की कटकर हुई मौत.ट्रेन दुर्घटना के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल .मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी.मिर्जापुर जिले चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह भीषड़ ट्रेन हादसा हो गया.

गोमो चोपन ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि शव क्षत-विक्षत हो गया.मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया. मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारी पहुंच कर रहात कार्य मे जुट गए हैं.

मृतकों में सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़ मिर्जापुर, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र के है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










