कोन ब्लॉक के कुड़वा ग्राम पंचायत में शर्मनाक तस्वीर,नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा सफाई का काम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)- विकासखंड कोन अंतर्गत
  • ग्राम पंचायत
  • कुड़वा में सरकारी लापरवाही का ऐसा चेहरा सामने आया जिसने व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी।
  • यहां सफाई कर्मचारी की जगह छोटे-छोटे नाबालिग बच्चे झाड़ू लगाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गांव में फैल रहे इस वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
Share


सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)- विकासखंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा में सरकारी लापरवाही का ऐसा चेहरा सामने आया जिसने व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी। यहां सफाई कर्मचारी की जगह छोटे-छोटे नाबालिग बच्चे झाड़ू लगाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गांव में फैल रहे इस वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी खुद काम नहीं करता बल्कि पैसा लेकर बच्चों से सफाई करवाता है। यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन भी है।मामले की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सोनभद्र और उप श्रमायुक्त से की है। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों से सफाई या किसी भी प्रकार का श्रम कार्य करवाना कानूनन अपराध है, और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें