ओबरा पुलिस बनी फरिश्ता, भटकी बेटी को सकुशल घर पहुँचाया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून नहीं निभाती, इंसानियत
  • भी निभाती है।
  • ओबरा थाना पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने रात
  • के अंधेरे में भटक रही एक युवती को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि उसे सुरक्षित
Share

ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून नहीं निभाती, इंसानियत भी निभाती है। ओबरा थाना पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने रात के अंधेरे में भटक रही एक युवती को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुँचा कर सबका दिल जीत लिया।शनिवार देर रात सूचना मिली कि परियोजना अस्पताल ओबरा के पास एक युवती अकेली भटक रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिला आरक्षी सुनीला पटेल ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती से बात की। युवती का नाम अनीषा यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गुरुड़ पनारी बताया गया।

वह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी और रास्ता भटक गई थी।पुलिस ने उसे PRV-5286 से मिशन शक्ति केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्यार और समझदारी से उसकी काउंसलिंग की गई। थोड़ी देर बाद जब वह शांत हुई तो पुलिस ने उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।परिजनों की आँखों में खुशी और राहत के आँसू थे, वहीं परियोजना अस्पताल के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने ओबरा पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें