सामाजिक प्रगति परिषद ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए देव दीपावली महापर्व पर आयोजित
  • पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की।
  • इस अवसर पर सामाजिक प्रगति परिषद ने सोमवार को सभी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
  • किया।परिषद के आयोजक अरविंद सोनी ने बताया कि स्कूल के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिनमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त
Share

ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए देव दीपावली महापर्व पर आयोजित पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की। इस अवसर पर सामाजिक प्रगति परिषद ने सोमवार को सभी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।परिषद के आयोजक अरविंद सोनी ने बताया कि स्कूल के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिनमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान बच्चों को आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देगा।सम्मान समारोह में स्कूल डायरेक्टर एस.पी. तनेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर अमरदीप सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, शिक्षक कुमार सौरभ सिंह तथा शिक्षिकाएँ प्रतिमा शुक्ला, तान्या यादव, मोनू कुमार, बीना पनिका, आकांक्षा तिवारी और प्रभजीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें