राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में शुरू होगा अत्याधुनिक तकनीकों पर सप्ताहिक पाठ्यक्रम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(संजय सिंह)-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से “कटिंग एज टेक्नोलॉजीज़: द नेक्स्ट वेव” शीर्षक पर एक सप्ताहिक लघु-कालीन पाठ्यक्रम (एसटीसी) का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम 17 से 21 नवंबर 2025 तक चलेगा।डॉ.
  • पी.के.
  • वर्मा और डॉ.
Share

सोनभद्र(संजय सिंह)-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से “कटिंग एज टेक्नोलॉजीज़: द नेक्स्ट वेव” शीर्षक पर एक सप्ताहिक लघु-कालीन पाठ्यक्रम (एसटीसी) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 से 21 नवंबर 2025 तक चलेगा।डॉ. पी.के. वर्मा और डॉ. अभिनव गुप्ता के समन्वय में तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वायरलेस संचार, एंटीना डिज़ाइन और नई उभरती तकनीकों की गहराई से जानकारी देना है। इस पाठ्यक्रम में 5जी, 6जी, आरआईएस (पुनर्निर्मित बुद्धिमान सतह), क्वांटम संचार, वीएलएसआई डिज़ाइन, एआई/एमएल अनुप्रयोग और टेराहर्ट्ज एंटीना डिज़ाइन जैसे विषयों को शामिल किया गया है।प्रतिभागियों को मैटलैब, लैबव्यू, एच.एफ.एस.एस., विवाडो जैसे उन्नत सॉफ्टवेयर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसमें देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षक, शोधार्थी, स्नातक व परास्नातक छात्र, तथा सरकारी व निजी क्षेत्र के पेशेवर भाग ले सकते हैं।कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।संस्थान के निदेशक प्रो. जी.एस. तोमर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हैं और छात्रों व शिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और डीन एकेडमिक्स डॉ. हिमांशु कटियार को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें