CM योगी आदित्यनाथ के आगमन पर आज यातायात डायवर्जन, बड़े वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD/गिरीश तिवारी)-सोनभद्र :- 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।
  • सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूरे जनपद में विशेष यातायात
  • व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
Share

(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र :- 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूरे जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। छोटे वाहन हिन्दूवारी से चोपन आते समय चोपन बैरियर से बाएँ होकर थाना चोपन मार्ग से होकर डाला व हाथीनाला की ओर भेजे जाएंगे। इसी तरह हाथीनाला की तरफ से रॉबर्ट्सगंज आने वाले छोटे वाहनों को डाला या बग्घानाल–ओबरा–सिन्दुरिया मार्ग से होते हुए चोपन बैरियर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। बड़े वाहनों जैसे ट्रक एवं ट्रेलर का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन ने सभी आगंतुकों से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की है तथा अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिले की यातायात पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा या असुविधा न हो।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें