
डाला/सोनभद्र-(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत चढ़ाई पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का भीषण नजारा देखने को मिला, जब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों वाहनों में राखड़ लदा हुआ था, जो हादसे के बाद सड़क पर दूर-दूर तक फैल गया और मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं व्यवस्थापन में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










