बंधी में डूबे युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या और पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी,सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में पांच दिन पहले बंधी में डूबे युवक का शव गुरूवार सुबह बांध के अंदर मिला।
  • शव दिखाई देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
  • परिजनों ने शव देखते ही रो-रोकर हंगामा शुरू कर दिया और साफ आरोप लगाया कि यह सामान्य डूबने का मामला नहीं, बल्कि हत्या की आशंका है।परिजनों का कहना है कि युवक की खोजबीन में पुलिस…
  • से गंभीरता दिखाई जाती तो संभव था कि उन्हें जल्द पता मिल जाता।
Share

दुद्धी,सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में पांच दिन पहले बंधी में डूबे युवक का शव गुरूवार सुबह बांध के अंदर मिला। शव दिखाई देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने शव देखते ही रो-रोकर हंगामा शुरू कर दिया और साफ आरोप लगाया कि यह सामान्य डूबने का मामला नहीं, बल्कि हत्या की आशंका है।परिजनों का कहना है कि युवक की खोजबीन में पुलिस ने लापरवाही की, अगर शुरुआत से गंभीरता दिखाई जाती तो संभव था कि उन्हें जल्द पता मिल जाता।

Advertisement

परिवार ने बताया कि कई बार पुलिस को तलाश तेज करने की मांग की गई, लेकिन देरी की गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।शव मिलने की सूचना पर पुलिस बल, राजस्व टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।गांव में माहौल गमगीन है और लोग घटना से आहत हैं। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें