हादसे में खुला तस्करी का नया खेल, चावल की बिल्टी पर ले जाई जा रही थी शराब की खेप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र/दुद्धी(रवि सिंह)-तस्करों की बदलती चालें अब पुलिस के जाल में फँसने लगी हैं।
  • रजखड़ घाटी में देर रात
  • हुए सड़क हादसे ने शराब तस्करी के ऐसे नए तरीके को उजागर किया, जिसकी कल्पना भी नहीं थी।
  • नेशनल हाइवे रीवा–रांची मार्ग पर चावल की बिल्टी का सहारा लेकर शराब ढोने का यह नेटवर्क पहली बार खुलकर सामने आया है।देर रात
Share

सोनभद्र/दुद्धी(रवि सिंह)-तस्करों की बदलती चालें अब पुलिस के जाल में फँसने लगी हैं। रजखड़ घाटी में देर रात हुए सड़क हादसे ने शराब तस्करी के ऐसे नए तरीके को उजागर किया, जिसकी कल्पना भी नहीं थी। नेशनल हाइवे रीवा–रांची मार्ग पर चावल की बिल्टी का सहारा लेकर शराब ढोने का यह नेटवर्क पहली बार खुलकर सामने आया है।देर रात पंजाब से बिहार की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

जांच के दौरान ट्रक का दृश्य देखकर टीम सन्न रह गई—चावल की बिल्टी और बोरों के नाम पर अंदर भरी थी भारी मात्रा में शराब की पेटियाँ। ट्रक के पलटते ही तस्करी का पूरा खेल सतह पर आ गया।दुर्घटना में चालक व खलासी घायल पाए गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी था और UP 63 T 6441 नंबर का उपयोग कर शराब की अवैध सप्लाई चलाई जा रही थी।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पूरे गिरोह की तहकीकात तेज कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि चावल की बिल्टी के नाम पर इस तरह की तस्करी कब से चल रही है और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें