हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD/गिरीश तिवारी) सोनभद्र: जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बद्रीनाथ
  • सिंह की उपस्थिति में रविवार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ
  • मनाया गया।
  • इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्रालय को भेजे जाने वाली धनराशि के लिए रशीद कटवाकर राशि सुपुर्द की।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर वर्ष…
Share

(AKD/गिरीश तिवारी)

सोनभद्र: जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में रविवार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्रालय को भेजे जाने वाली धनराशि के लिए रशीद कटवाकर राशि सुपुर्द की।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएँ और देश के प्रहरी सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण और पुनर्वास हेतु धनराशि में स्वेच्छा से सहयोग दें।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर प्रतीक झण्डों और कार झण्डों का कोई मूल्य निर्धारित नहीं होता, ये अमूल्य हैं। यह योगदान देशवासियों की उस कृतज्ञता का प्रतीक है, जो सैनिकों द्वारा देश की रक्षा में उनके बलिदान और सतत् सुरक्षा प्रदान करने के प्रति है। एकत्र की गई धनराशि का उपयोग रक्षा मंत्रालय की निगरानी में शहीद और भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के आर्थिक सहयोग और सैनिक कल्याण के लिए किया जाता है।इस अवसर पर कैप्टन नौसेना आशुतोष चौधरी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें