दुद्धी में शहीद डॉ. रामाशीष सिंह की पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी/सोनभद्र: अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत
  • रविवार शाम शहीद डॉ.
  • रामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
  • कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
Share

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र: अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत रविवार शाम शहीद डॉ. रामाशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक संरक्षक अवधेश कनौजिया ने कहा कि रामाशीष जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश का हर शिक्षक-कर्मचारी विजय कुमार बंधू के नेतृत्व में पुरानी पेंशन के लिए डटा रहेगा। लेखपाल मुकेश यादव ने पूछा कि जब पूरे देश में एक देश-एक विधान कहा जाता है, तो पेंशन में दोहरा चरित्र क्यों? एक दिन का विधायक-सांसद पुरानी पेंशन लेता है, तो 30 साल सेवा देने वाला कर्मचारी क्यों नहीं?ब्लॉक संरक्षक मनोज जायसवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले चुनावों में हर शिक्षक-कर्मचारी परिवार सहित पुरानी पेंशन के पक्ष में वोट करेगा। ARP योगेंद्र यादव ने पुरानी पेंशन को संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि जल्द ही वोट फॉर OPS मुहिम पूरे देश में चलाई जाएगी। कोषाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है, लेकिन देश के जवानों और कर्मचारियों को पेंशन देने में बोझ बताती है — यह अन्याय है।अंत में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि विजय कुमार बंधू जी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को बाध्य करेंगे, अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे।मौके पर अखिलेश कुशवाहा, अनिल कुमार, सुरेश सोनकर, बिजेंद्र यादव, जय प्रकाश दुबे, प्रमोद कन्नौजिया, अवधेश मौर्य, अनिल यादव, मुन्ना गुप्ता, विमल कुमार, दयाशंकर, अशोक पाल, रामसूरत, कुलदीप चक्रवाल, शिवम शुक्ला, अशोक चौधरी, विजय गुप्ता, मुहम्मद आज़म, कौशल कुमार, हृदय नारायण गिरी, तरुण यादव, जितेंद्र, निमेष कुमार, सुग्रीव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें