
दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह):मलदेवा गांव के बराईडाड़ में सोमवार को जमीन विवाद ने पुलिस की मौजूदगी में ही उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।विवाद उस समय भड़क गया जब एक पक्ष जेसीबी लेकर विवादित जमीन पर खुदाई और सड़क निर्माण शुरू करने पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरा पक्ष भी जुट गया और बहस कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हटाने में नाकाम रही और उनके सामने ही लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










