ब्रेक फेल होने से स्कूल बस हादसा,16 घायल, बाल-बाल बचे सभी बच्चे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी))-लोढ़ी गांव के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस अचानक ब्रेक फेल होते ही अनियंत्रित
  • होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।
  • भीषण आवाज के साथ
  • हुई टक्कर में बस में सवार 14 बच्चे और 2 शिक्षक घायल हो गए।सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में विद्यालय की बाउंड्री दीवार टूट गई।
Share

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी))-
लोढ़ी गांव के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस अचानक ब्रेक फेल होते ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। भीषण आवाज के साथ हुई टक्कर में बस में सवार 14 बच्चे और 2 शिक्षक घायल हो गए।
सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में विद्यालय की बाउंड्री दीवार टूट गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और स्कूल स्टाफ मौके पर दौड़े और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज सोनभद्र भेजा। घायलों में अनुज केशरी, साक्षी पांडेय, आलिया, कार्तिक तिवारी, सुमित समेत 14 छात्र और शिक्षक राजेश व सलमा शामिल रहे।
सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बस की ब्रेक फेल होने की असली वजह की जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें