
(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र: कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच सोमवार देर रात अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने नगर क्षेत्र में अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। बढ़ौली चौराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला सहित कई स्थानों पर लगाए गए अलाव की स्थिति का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया।रात्रि में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित निःशुल्क रैन बसेरा पहुंचकर उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं साफ बेड, गद्दे, कंबल, तकिया, चादर, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल को संतोषजनक पाया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने ठंड में खुली जगह पर न सोने की अपील करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के निःशुल्क रैन बसेरे आमजन के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ठंड और शीतलहरी से बचाव हेतु इन व्यवस्थाओं का लाभ जरूर लें।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










