जन शिकायत निस्तारण में सोनभद्र प्रदेश में पहले स्थान पर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद ने प्रदेश स्तर पर जारी नवीनतम IGRS रैंकिंग में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्वरित
  • निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
  • यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के संवेदनशील नेतृत्व, लगातार मॉनिटरिंग और जन समस्याओं को प्राथमिकता देने की कार्यशैली का परिणाम है।
  • उनके निर्देशन में जिले में आने वाली हर शिकायत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद ने प्रदेश स्तर पर जारी नवीनतम IGRS रैंकिंग में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के संवेदनशील नेतृत्व, लगातार मॉनिटरिंग और जन समस्याओं को प्राथमिकता देने की कार्यशैली का परिणाम है। उनके निर्देशन में जिले में आने वाली हर शिकायत का अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया, जिससे जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि थाना म्योरपुर को छोड़कर जनपद के लगभग सभी थानों ने भी IGRS निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी की रैंकिंग प्राप्त की है। एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्यायपूर्ण समाधान मिले, शिकायतों की गहन समीक्षा हो, समय पर फीडबैक दिया जाए और थाना स्तर पर पारदर्शिता के साथ प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे। यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसेवा, उत्तरदायित्व और जनता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें