पुलिस व हिस्ट्रीशीटर में हुई मुठभेड़, फिर जो हुआ उसे सुन उड़ेंगे आपके होश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • यूपी के सुल्तानपुर में बीती रात
  • पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
  • इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
  • जबकि उसका साथी मौका देख फरार हो गया है।
Share

यूपी के सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौका देख फरार हो गया है। बहरहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के आमघाट पुल के पास का। जहां बीती रात पुलिस को सूचना लगी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल विश्वकर्मा अपने साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला है।जिसपर हलियापुर पुलिस ने घेराबंदी की और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा। लेकिन सरेंडर करने के बजाय राहुल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही पुलिस वाले बच गए, वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग की तो हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल विश्वकर्मा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस की माने तो घायल बदमाश राहुल विश्वकर्मा पर आस पास के जिलों सहित करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें