घने कोहरे के कारण, सड़कों पर थमी रफ्तार, वाहन चालक परेशान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे के साए में लिपटी नजर आई, जिससे जनजीवन प्रभावित
  • हो गया।
  • सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • हाईवे पर बस, बाइक और अन्य वाहन हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए, वहीं पैदल राहगीरों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।कोहरे की वजह से सुबह के समय सड़क पर आगे कुछ मीटर…
Share


सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे के साए में लिपटी नजर आई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर बस, बाइक और अन्य वाहन हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए, वहीं पैदल राहगीरों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।कोहरे की वजह से सुबह के समय सड़क पर आगे कुछ मीटर तक देख पाना मुश्किल हो गया।

खासकर पुलों और खुले हिस्सों में स्थिति और भी जोखिम भरी रही। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र में फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा और सुबह-शाम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने, हेडलाइट व फॉग लाइट का प्रयोग करने और तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे ने रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है, वहीं स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को सुबह निकलने में कठिनाई हो रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें