सोनभद्र: मछली हैचरी फार्म से लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,देखें विडिओ

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • गुरमुरा इलाके में स्थित
  • मां अमिला मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र मछली हैचरी फार्म हाउस में देर रात
  • चोरी की बड़ी घटना सामने आई है।
Share

डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा इलाके में स्थित मां अमिला मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र मछली हैचरी फार्म हाउस में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बेखौफ चोरों ने फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए लगभग एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे तीन से चार अज्ञात चोर फार्म हाउस में घुसे। ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमला गोड़ के मुताबिक चोर तीन बड़े हांडी, चार जाल, कुर्सियां, समर सेबल के तांबे के केबल, सोलर पैनल सेट का लगभग 100 मीटर कॉपर वायर, गार्ड की साइकिल, भगौना, बाल्टी, जैकेट और कपड़े चोरी कर ले गए।सुबह घटना की जानकारी होने पर गार्ड ने फार्म हाउस के मैनेजर राजाराम को सूचना दी।

Advertisement

पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना और चोरों की तस्वीरें रिकॉर्ड मिलीं। मामले की सूचना डायल 112 और थाना चोपन पुलिस को दी गई।गार्ड की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें