
दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी के परिसर में रविवार को संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में अध्यापक, अधिवक्ता और व्यापारी वर्ग के परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रधानाचार्य अनिल तिवारी के केंद्राध्यक्षीय निर्देशन में आयोजित परीक्षा में प्रवेशिका, माध्यमा, उत्तमा और प्रज्ञा वर्गों के अधिकांश परीक्षार्थी शामिल हुए। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं, माताओं-बहनों तथा आचार्य-आचार्याओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक सहभागिता मिली।परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










