
सोनभद्र:- जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन 18 दिसंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह बैठक सुबह 11:30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौसेना) आशुतोष चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने सभी संबंधित भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करें। साथ ही अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र 16 दिसंबर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, सोनभद्र में अनिवार्य रूप से जमा करा दें, ताकि समय से समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










