कांशीराम आवास में बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा, पुलिस ने सुलझाया मामला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD/गिरीश तिवारी) सोनभद्र : राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित
  • कांशीराम आवास में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बिजली विभाग की टीम बकाया बिल के चलते बिजली कनेक्शन काटने पहुंची।
  • जेई और लाइनमैन की कार्रवाई से नाराज रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गया।बताया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काट…
  • इसी दौरान रहवासियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने केबल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर राबर्टसगंज कोतवाली पुलिस…
Share

(AKD/गिरीश तिवारी)

सोनभद्र : राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बिजली विभाग की टीम बकाया बिल के चलते बिजली कनेक्शन काटने पहुंची। जेई और लाइनमैन की कार्रवाई से नाराज रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गया।बताया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काट रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान रहवासियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने केबल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर राबर्टसगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग के जेई ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ा जाएगा। साथ ही बकाया बिजली बिल एक सप्ताह की छूट अवधि में किस्तों के माध्यम से जमा करने पर सहमति बनी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें