सड़क हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत
  • हो गई, जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक अमरजीत
  • ने बताया कि सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित
Share

ओबरा/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक अमरजीत ने बताया कि सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में युवक आ गया।

Advertisement

ट्रक के पिछले हिस्से में फंसकर युवक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 19 वर्षीय गुलाब मनबोध निवासी चनौली के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें