तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौत,महिलाएं और बच्चा गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी।सोनभद्र:(AKD/,गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
  • हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • हो गई।
  • मृतक की पहचान कामेश्वर, निवासी नगर, झारखंड के रूप में हुई है।दुर्घटना के समय बाइक पर दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार थे, जो टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
Share

दुद्धी।सोनभद्र:(AKD/,गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर, निवासी नगर, झारखंड के रूप में हुई है।दुर्घटना के समय बाइक पर दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार थे, जो टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें