
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
बीजपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पशु तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। इन्जानी गांव के पास पशुओं से भरी एक डीसीएम ट्रक को तस्कर बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सतर्कता से मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक समेत पशुओं को कब्जे में ले लिया।ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध डीसीएम ट्रक से पशुओं की आवाजें सुनीं, जिससे उन्हें शक हुआ।

तत्काल इसकी सूचना बीजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तस्कर फरार हो चुके थे।पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में पशु भरे मिले। सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाने लाया गया और डीसीएम ट्रक को सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्करों की तलाश की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










