छात्रा ने निगला 10 रुपये का सिक्का, हालत बिगड़ी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के डेवढ़ी जाता जुआ गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे खेल के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया।
  • बच्चों के साथ
  • खेल रही कक्षा 5 की छात्रा कविता कुमारी उम्र 10 वर्ष, पुत्री महेंद्र, ने खेलते-खेलते 10 रुपये का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया, जो अचानक निगल जाने से उसकी तबीयत
  • बिगड़ गई।बच्ची की हालत
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के डेवढ़ी जाता जुआ गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे खेल के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। बच्चों के साथ खेल रही कक्षा 5 की छात्रा कविता कुमारी उम्र 10 वर्ष, पुत्री महेंद्र, ने खेलते-खेलते 10 रुपये का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया, जो अचानक निगल जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

पिता महेंद्र तत्काल निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परामर्श दिया। चिकित्सकों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है।घटना के बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है, जबकि चिकित्सकों ने बच्चों को छोटे सामान से दूर रखने और अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें