हिण्डालको कर्मचारी ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रेणुकूट/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत
  • रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत
  • के लिए स्वर्ण पदक जीत
  • लिया है।रवि सिंह ने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत
Share

रेणुकूट/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है।रवि सिंह ने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल में आयोजित हुई।

Advertisement

प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मलेशिया और थाईलैंड सहित 10 देशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्हें यह पदक नेपाल सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री द्वारा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि से हिण्डालको परिवार, रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले में खुशी की लहर है। सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने रवि सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदक केवल उनका नहीं, बल्कि रेणुकूट, हिण्डालको कंपनी, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का सम्मान है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें