
सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)- कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक गरीब मजदूर परिवार के तीन माह के नवजात शिशु और चार वर्षीय मासूम बहन की एक ही दिन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कड़ाके की ठंड और समय पर इलाज न मिल पाने के कारण दोनों मासूमों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पिता रोज़गार के सिलसिले में बाहर था, जबकि घर पर मां अकेली बच्चों के साथ थी।परिजनों ने यह भी बताया कि तीन माह पहले ही महिला की नसबंदी कराई गई थी और अब दोनों संतानें एक साथ चली जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










