
सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड नगवां के खलियारी मंडल अंतर्गत किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि आरएसएस का सौ वर्ष हिंदू समाज के लिए उत्सव का विषय है।

म उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति का गौरव पुनः स्थापित हो रहा है और देश-दुनिया में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर पी.एन. पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों के वैज्ञानिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक, जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










