तेज रफ्तार टिपर के अचानक ब्रेक से ऑटो टकराई, महिला समेत तीन घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • गोठानी गांव के पास तेज रफ्तार टिपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ऑटो उससे जा टकराई।
  • इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत
  • तीन लोग घायल हो गए।
Share

चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठानी गांव के पास तेज रफ्तार टिपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ऑटो उससे जा टकराई। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो टिपर के पिछले हिस्से में घुस गई।जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद चोपन की ओर से एक ऑटो पर सवार होकर तीन लोग भरहरी जा रहे थे। गोठानी गांव के पास आगे चल रही तेज रफ्तार टिपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया, जिससे पीछे से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर टिपर से टकरा गई।

Advertisement

हादसे में ऑटो चालक प्रीतम मिश्रा (22) पुत्र छोटकऊ राम मिश्रा निवासी भरहरी, सुखपति पाण्डेय (70) पुत्र राम लखन पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत चतरवार टोला मदाइन तथा दुर्गावती (45) पत्नी सुदर्शन पटेल निवासी भरहरी घायल हो गईं।उसी मार्ग से गुजर रहे अगोरी के प्रधान राम प्रताप साहनी ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें