सोनभद्र: कैबिनेट मंत्री के बयान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, झाड़ू-बेलन लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर दिए गए बयान और ठहाके लगाने के मामले ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है।
  • इस बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा प्रदर्शन किया।
  • महिलाओं ने झाड़ू, बेलन और चिमटा हाथ
  • में लेकर मंत्री के बयान के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर दिए गए बयान और ठहाके लगाने के मामले ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। इस बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने झाड़ू, बेलन और चिमटा हाथ में लेकर मंत्री के बयान के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 25 दिसंबर 2025 को जब उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर सवाल पूछा गया, तो कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिस तरह हंसते हुए जवाब दिया, वह महिलाओं के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री संजय निषाद के बयान भी इसी मानसिकता को दर्शाते हैं, वहीं कुलदीप सिंह सेंगर जैसे सजायाफ्ता को जमानत मिलने पर उसे न्याय बताया जाना बेहद शर्मनाक है।सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि भाजपा सरकार केवल महिलाओं का अपमान कर रही है और महिला सुरक्षा के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा अब सिर्फ पोस्टरों तक सीमित रह गया है। प्रदेश में हत्या, लूट और अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।माया भारती ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का बयान और उस पर लगाए गए ठहाके साफ दर्शाते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी दल महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। यह सरकार की संवेदनहीन सोच का परिचायक है।प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, कलावती देवी, शीला भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें