भुगतान लंबित रहने से भड़के प्रधान,सचिवालय पर दिया धरना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-प्रस्तावित
  • क्षेत्र पंचायत
  • की बैठक से ठीक पहले सोमवार को पूर्व प्रधान संघ ने ब्लॉक क्षेत्र के मदनिखाड़ गांव के सचिवालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
  • गांव में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबित
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-
प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत की बैठक से ठीक पहले सोमवार को पूर्व प्रधान संघ ने ब्लॉक क्षेत्र के मदनिखाड़ गांव के सचिवालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांव में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबित रहने को लेकर प्रधानों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। धरने के दौरान प्रधान संघ के पदाधिकारी और सदस्य जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहे।प्रधानों ने बताया कि मदनिखाड़ गांव में निर्मित सांस्कृतिक मंच सहित अन्य विकास कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे ग्राम प्रधानों और कार्य कराने वाले लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी भुगतान प्रक्रिया को टालते आ रहे हैं।धरने में प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा कुशवाहा के साथ जगत नारायण, सीता जायसवाल, अब्दुल्ला अंसारी, गरीबा पाल, संजय कुमार, कलावती देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें